11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहब के गांवों में शौचालय भी नहीं बन पाए आधे

जिला प्रशासन  हर एक गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने जिले की 104 ओडीएफ ग्राम पंचायतों को अफसरों ने गोद लिया है।  इसके बाद भी शौचालय के निर्माण कार्यों का परफॉर्मेंस डाउन देखा जा रहा है।

3 min read
Google source verification

image

Prashant Sahare

Oct 31, 2015

सिवनी.
जिला प्रशासन सिवनी जिले के हर एक गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने हर घर में शौचालय बनाने और स्वच्छता की कवायद में जुटा हुआ है। जिले की
104
ओडीएफ ग्राम पंचायतों को अफसरों ने गोद लिया है। सिवनी जनपद पंचायत की
18
ग्राम पंचायतों को कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ सहित कई अफसरों ने गोद लिया है, इसके बाद भी शौचालय के निर्माण कार्यों का परफॉर्मेंस डाउन देखा जा रहा है। इसकी बानगी विभागीय आंकड़े खुद ही बयां कर रहे हैं। आकड़ों में गौर फरमाए तो साहबों के गांव में लक्ष्य से आधे भी शौचालयों का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है।

1454
शौचालय ही पूर्ण-

सिवनी जनपद पंचायत की अफसरों द्वारा गोद ली गई 18 ग्राम पंचायत कातलबोड़ी, लखनवाड़ा, गोपालगंज,बींझावाड़ा, जुरतरा, समनापुर, जाम, डोरली छतरपुर,दिघौरी,डोकररांजी,जैतपुरखुर्द, उड़ेपानी, सुकवाह एवं परासिया में
5699
शौचालय का निर्माण कार्य कराया जाना है, लेकिन अब तक सिर्फ
1454
शौचालय ही पूर्ण हो पाए हैं।

गोद लिए पर सतत् निगरानी नही

मुख्यालय स्थित प्रशासनिक सहित तमाम अफसरों ने ग्राम पंचायतों को खुले शौच से मुक्त कराने के लिए गोद लेकर एक सराहनीय प्रयास किया है, लेकिन अफसरों की सतत् निगरानी न होने व पूरी तरह दिलचस्पी न दिखाई देने मैदानी अमला इस कार्य को रफ्तार नहीं दे पा रहे हैं।

अटकी फाइलें, बजट की धीमी चाल

जनपद और मैदानी स्तर पर शौचालय का निर्माण कार्य करने वाले सूत्र बताते हैं कि शौचालय के निर्माण कार्यों की धीमी चाल होने की वजह जिला पंचायत में बैठे हुए कर्मचारी हैं। ग्राम पंचायतों से जा रही फाइलों में त्रुटी निकालकर डेढ़ से दो-दो माह तक अटकाई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि दर्जनों फाइलें जिला पंचायत में पड़ी हुई हैं। इससे पंचायतों को राशि जारी नहीं हो पा रही है। इसी वजह से ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव शौचालय के निर्माण कार्य में दिलचस्पी नहीं ले पा रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ जेसमीर लकरा को अपने अधीनस्थ और कार्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि जनकल्याणकारी योजना की रफ्तार और प्रशासन की मंशा पूरी हो सके।

इन अफसरों ने ली गोद

विभागीय जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत सिवनी की 18 ग्राम पंचायतों को खुले शौच से मुक्त कराने के लिए कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, पुलिस अधीक्षक, संयुक्त कलेक्टर, जिला कोषालय अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, अधीक्षण यंत्री विद्युत कंपनी सिवनी,एसीईओ जिला पंचायत, सहायक यंत्री सिवनी, परियोजना अधिकारी आदिम जाति विकास विभाग, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सिवनी, ईई ग्रामीण यांत्रिकी विभाग सिवनी, महाप्रबंधक ग्रामीण यांत्रिकी विभाग सिवनी, सहायक संचालक जनसम्पर्क सहित प्रभारी अधिकारी एसबीएम जिला पंचायत सिवनी ने गोद लिया है।


फैक्ट-फाइल-


ग्राम पंचायत का नाम लक्षित हितग्राहियों की संख्या पूर्ण काम शेष कार्य नोडल अधिकारी का नाम

कातलबोड़ी 367 172 185 कलेक्टर

लखनवाड़ा 223 104 97 पुलिस अधीक्षक

गोपालगंज 673 225 388 जिला पंचायत सीईओ

बींझावाड़ा 247 135 86 जिला पंचायत सीईओ

जुरतरा 313 40 143 संयुक्त कलेक्टर

समनापुर 148 58 67 जिला कोषालय अधिकारी

जाम 377 110 207 डिप्टी कलेक्टर

ये भी पढ़ें

image

डोरलीछतरपुर 1148 67 1061 अधीक्षण यंत्री विद्युत कंपनी दिघौरी 179 43 98 एसीओ जिला पंचायत डोकारांजी 357 66 277 सहायक यंत्री सिवनी

संबंधित खबरें


जैतपुरखूर्द 170 80 80 परियोजना अधिकारी आदिम जाति विकास विभाग

चन्दवाड़ा खुर्द 202 25 152 परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास सिवनी उड़ेपानी 279 103 161 ईई ग्रामीण यांत्रिकी विभाग सिवनी

सुकवाह 377 62 290 महाप्रबंधक ग्रामीण यांत्रिकी विभाग

परासिया 472 122 293 सहायक संचालक जनसम्पर्क

सिमरिया 164 42 105 प्रभारी अधिकारी एसबी एम जिला पंचायत सिवनी


ये भी पढ़ें

image